नमिता जोशी
क्रिकेट के भूत ने एक बार फिर सर्किट के भेजे में अपनी खोली बना डाली है। एक महीने से एरिये के बच्चे लोग के साथ क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रयेला है। वइसे जब से सर्किट की वाइफ बोले तो अपुन की भाभी मां बिजली के प्रेग्नेंट होने की न्यूज सुनी है, तभीच से सर्किट का ये बचपना स्टार्ट हो गयेला है। अरे हां, अपुन तो तुम लोग कू ये बताना इच भूल गयेला था कि सर्किट बाप बनने वाला है।
गेम खेल के जब सर्किट खोली पे लौटता है, तो सीधे मुंगेरी लाल के माफिक ड्रीम सीक्वेंस में पहुंच जाता है। वइसे सर्किट के साथ अक्खा गैंग भी उछल रयेला है। नया मेंबर जो जुड़ने वाला है गैंग में। कल्लू कचरा अपुन के साथ नए मेंबर के बारे प्लानिंग कर रयेला था कि सर्किट के कान में जूं रेंगा। बैडमैन के माफिक दहाड़ के बोला, मुन्ना भाई, येड़ा हो गयेला है क्या! भेजे की माचिस पानी में सील गयेली है क्या, जो अपुन के बच्चे कू गैंग का नया मेंबर बना रयेले हो। अपुन उसकू करोड़पति बनाने का सपना देख रयेला है और तुम उसकी लाइफ की वाट लगाने का प्लान बना रयेले हो।
सर्किट के ये बोल सुनके अपुन कू भोत खुन्नस चढ़ी। बोले तो, इसी गैंग ने सर्किट कू जीना सिखाया और आज अपुन के इसी गैंग कू पब्लिक टॉयलेट समझ के गीला कर रयेला है। काइकू रे! गैंग ने तेरे मकान पे बुलडोजर चलाया है, जो आज इत्ता कोस रयेला है। करोड़पति बनने का इससे ईजी रास्ता कोई और दिख रयेला तेरेकू! वइसे भी तेरी औलाद में इत्ता भेजा तो होगा नहीं कि तू उसकू डॉक्टर बनाएंगा।
अपुन का चैलेंज सुनके सर्किट के भेजे में लाइट जली। बोला - काइकू नहीं बना सकता डॉक्टर। तुम देखना, अगर डॉक्टर बना तो किडनी कुमार से कम पइसा कमा के नहीं देगा। और हां, सबसे पहले अपुन तुम्हारी किडनी निकलवाएंगा। खैर छोड़ो, वइसे भी अपुन ने सोच लिया है कि उसकू क्या बनाने का है। वो तो क्रिकेटर बनेगा। आज की डेट में क्रिकेट के धंधे में इच सबसे बड़ा प्रॉफिट है। बीस साल का होने से पहले-पहले अपुन कू मालामाल कर देगा वो। इधर एक मैच में दो-चार चौके लगाए, उधर इनामों की बौछार। जित्ते जास्ती इनाम, मंडी में उत्ती जास्ती बोली लगेगी। मुन्ना भाई, बॉलिवुड वाले लोग ने भी अब एक्टिंग कू पार्ट टाइम जॉब बनाके क्रिकेटर लोग के पीछू लगना स्टार्ट कियेला है। अक्खा देश के वर्ल्ड बेस्ट हीरो हीरोइन के भेजे में भी अब यइच घुस गयेला है कि क्रिकेट के धंधे में चांदी ही चांदी है। और तुम इच सोचो, ये तो अपुन आज की बात कर रयेला है।
बीस साल बाद जब अपुन का बेटा मैदान में उतरेगा तो सीन क्या होगा। ये बाजू में शाहरुख खान का बेटा उसकू पानी पिला रयेला होगा और दूसरे बाजू में प्रीति जिंटा का बेटा उसके वास्ते टॉवल लेके खड़ेला होगा। विजय माल्या के बच्चे उसके वास्ते ड्रिंक बना रयेले होंगे। और उनके बाजू में किंग के माफिक खड़ा होगा अपुन, बोले तो तुम्हारा सर्किट, अक्खा बाटली गटकने के वास्ते। घबराओ मत, पूरी नहीं तो कम से हाफ बाटली अपुन तुमकू भी दे देगा, आखिर उसके चाचा का इत्ता हक तो बनता इच है ना।
सर्किट इत्ता लंबा-लंबा फेंकते जा रयेला था और अपुन लपेटते लपेटते बेहोश होने वाला था। उससे पूछ डाला - चल अपुन कू माफ कर और ये बता कि वो तेरा लाल है किदर! वो बोला - मुन्ना भाई, अभी उसके पैर धरती पर पड़ने में कुछ दिन का टाइम और है। अपुन ने तो अपना भेजा पकड़ लिया। सोचो जो मिसाइल अभी धरती पर लैंड इच नहीं किया, उसने अपुन कू इत्ता हिला डाला, तो जब वो आएंगा तो क्या जलवा होगा। सर्किट बोला - काउंट डाउन स्टार्ट हो गयेली है। अब जस्ट वेट एंड वॉच।
शुक्रवार, 7 मार्च 2008
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
.jpg)
1 टिप्पणी:
मजेदार... सर्किट को हमारी तरफ से भी बधाई दे दें।
एक टिप्पणी भेजें